{"_id":"59de70fc4f1c1bce538b6f40","slug":"71507750140-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रा के दौरान लाखों रूपये मूल्य के सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में यात्रा के दौरान लाखों रूपये मूल्य के सामान चोरी
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अलग अलग ट्रेनों में यात्रा के दौरान बुधवार को यात्रियों के लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी में तहरीर दी। कालका मेल में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को केस दर्ज किया।
पूरी से नई दिल्ली जा रही अप 12875 नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-3 में सीट संख्या पांच और छह पर मुगलसराय के डांडी निवासी ट्रांसपोर्टर दीपक तिवारी अपनी पत्नी सोनी तिवारी के साथ यात्रा कर रहे थे। बुुधवार की सुबह ट्रेन भभुुआ रोड से आगे चली थी कि उचक्कों ने सीट के नीचे रखा बैग गायब कर दिया। दीपक और और उनकी पत्नी ने इधर उधर तलाश की लेकिन उचक्के का पता नहीं चला। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर दीपक की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज की। दीपक के मुताबिक बैग में 42 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन, एक ब्रेसलेट, एक लाकेट, तीन अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, चांदी की पायल, कीमती मोबाइल सेट आदि था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर भभुआ रोड जीआरपी को केस रेफर कर दी। इसी तरह हावड़ा से कालका जा रही अप 12311 कालका मेल के एसी कोच संख्या बी-3 के सीट संख्या 19 पर इलाहाबाद निवासिनी नगीना हावड़ा से इलाहाबाद तक की यात्रा पर थी। सुबह वह गया स्टेशन से ट्रेन खुलने पर टायलेट में गई थी। तभी सीट के नीचे रखे बैग उचक्कों ने गायब कर दिया। बैग में बीस हजार रुपये मूल्य का सामान था। नगीना ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंची और तहरीर लिखने लगी तब तक ट्रेन खुल गई। इस पर यात्रियों ने दो बार चेन पुलिंग की। हालांकि बाद में महिला इलाहाबाद में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही और आगे रवाना हो गई।