फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेल अपराध रोकने में पीडीडीयू जीआरपी अव्वल

रेल अपराध रोकने में पीडीडीयू जीआरपी अव्वल

Tue, 26 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेल अपराध रोकने में पीडीडीयू जीआरपी अव्वल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने में पीडीडीयू जीआरपी पहले स्थान पर रही है। यही नहीं सामाजिक क्षेत्र के कार्यों में जीआरपी आगे रही है। सोमवार को प्रयागराज अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक रेलवे हिमांशु कुमार ने पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी आरके सिंह और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए कांस्टेबल नीरज सिंह को प्रशस्तीपत्र दिया।
सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस प्रयाग राज अनुभाग की अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसपी रेलवे हिमांशु कुमार ने रेलवे में होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया। ट्रेनों में तस्करी, छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य घटनाओं पर विशेष नजर रखने को कहा। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में शराब बंदी को देखते हुए बिहार जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। समीक्षा के दौरान पीडीडीयू जीआरपी अव्वल रही। इसलिए जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए जीआरपी कांस्टेबल नीरज सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। होली के बाद अप की ट्रेनों में भीड़ है। विशेष कर जनरल कोच की स्थिति बदतर है। वहीं जनरल टिकट के लिए टिकट काउंटरों पर भी मारामारी की स्थिति है। सोमवार की सुबह पहले टिकट लेने के लिए दो यात्री आपस में भिड़ गए। मारपीट की स्थिति के बाद लोगों ने समझा बुझाकर दोनों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगरों और बड़े शहरों में रोजी रोजगार करने वाले इलाके के युवा होली का त्योहार खत्म होने के बाद वापस जाने की जुगत में लगे हैं। रिजर्वेशन न मिलने पर वे जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। ट्रेनों में जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं है। दूसरी तरफ टिकट काउंटरों पर भी टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है। पिछले दिनों पूर्व मध्य रेलवे ने मोबाइल एप जारी किया था ताकि लोग बिना लाइन में लगे टिकट ले सकें। यही नहीं यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया लेकिन इसका असर टिकट काउंटरों पर नहीं दिख रहा है। होली के बाद टिकट काउंटरों पर भीड़ हैं। सोमवार की सुबह टिकट लेने के काउंटर पर लंबी लाइन लगी। इस बीच एक यात्री लाइन तोड़ कर टिकट लेने की कोशिश की। यात्रियों ने इसका विरोध किया और इसको लेकर दो यात्रियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। अन्य यात्रियों ने दोनों को समझा बुझाकर अगल किया। इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार और आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी बीएन मिश्र ने इस तरह की सूचना से इनकार किया है।
जीएम के निरीक्षण को लेकर तैयारी तेज
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी 28 मार्च को स्थानीय रेलवे स्टेशन और यार्डों का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज है। होली की छूट्टी के बाद सोमवार को कार्यालय खुले। ऐसे में विभागों में तैयारी तेज हो गई।
जीएम गुरुवार को जंक्शन पर पहुंचेंगे। वे यहां टीआरएस, डीजल शेड व प्लांट डिपो का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इन विभागों के अधिकारी पूरे दिन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा जंक्शन से लगायत सर्कुलेटिग एरिया में भी कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष स्वयं कमान संभाले हुए हैं। टीआरएस, डीजल शेड व प्लांट डिपो विभाग के जाने वाले रास्ते को चमकाया जा रहा है। मार्ग किनारे लगे झाड़-झंखाड की सफाई तेजी की जा रही है। वहीं विभाग के अंदर की व्यवस्थाओं को भी ठीक किया जा रहा है। जीएम के निरीक्षण में कहीं से किसी प्रकार की कमी न हो इस पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

प्रेशर कम होने पर कई ट्रेन बेपानी गए
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पेजयल आपूर्ति व्यवस्था में तकनीकी खराबी आने और प्रेशर कम होने की वजह से प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर दिन भी पानी आपूर्ति नहीं हुई। टोटियों से पानी न मिलने पर यात्री परेशान रहे वहीं कई ट्रेनों में पानी नहीं भरा जा सका। दोपहर बाद गड़बड़ी को दूर किया गया। इसके बाद पानी आपूर्ति व्यवस्था सुचारू हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed