फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खलासी की तलाश में पुलिस टीम रवाना

खलासी की तलाश में पुलिस टीम रवाना

Fri, 15 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
खलासी की तलाश में पुलिस टीम रवाना
सैयदराजा। संतकबीर नगर के मोलनापुर निवासी ट्रक चालक राम सिंह की मौत सिर में दो जगह गंभीर चोट लगने से हुई थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। इस मामले में हत्या के आरोपी ट्रक के खलासी राहुल शर्मा की तलाश के लिए एसपी संतोष कुमार सिंह ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम खलासी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। बता दें ट्रक चालक का शव बुधवार की सुबह नौबतपुर स्थित एक ट्रक के केबिन में मिला था।
विज्ञापन

संत कबीर नगर के बेलाडीह गांव के ट्रक मालिक सुभाष चंद्र यादव के ट्रक पर संत कबीर नगर के ही मोलनापुर निवासी राम सिंह यादव चालक था और मरदहा निवासी राहुल शर्मा खलासी का काम करता था। ट्रक मालिक के अनुसार सोमवार की रात ट्रक चालक से नौबतपुर पहुंचने की बात हुई लेकिन उसके बाद कोई लोकेशन नहीं मिला। मंगलवार को भी पता नहीं चलने पर वह बुधवार की सुुबह नौबतपुर पहुंच गया। वहां पहुंचा तो कंबल में चालक का शव पड़ा था और बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंच ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सैयदराजा कोतवाल के अनुसार पोस्टमार्टम प्राथमिक रिपोर्ट में सिर पर भारी हथियार से प्रहार करने पर दो जगह गंभीर चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में खलासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एसपी संतोष कुमार सिंह ने फरार चल रहे खलासी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। पुलिस दबिश दे रही है लेकिन अब तक उसको तलाश नहीं पाई है। बुधवार को नौबतपुर हाइवे पर ट्रक में उसकी लाश मिली थी जिसपर पुलिस ने ट्रक के खलासी मरदाह निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था और आगे कार्यवाही मे जुट गई। मौत के दूसरे दिन भी पुलिस अभी आरोपी को पकड़ नही पाई हैं। जांच अधिकारी एसपी सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है और बताया की आरोपी को पकड़ने के लिये एक टीम गठित कर संतकबीर नगर भेजा जायेगा। पुलिस ने हत्या के वजह पर आशंका जताई कि ड्राइवर और खलासी दोनों दारू पीने के बाद किसी बात पर नोक झोंक हुई होगी, जिसपर खलासी ड्राइवर के सोने के बाद किसी लोहे के राड से दो बार प्रहार कर उसको जान से मार दिया होगा और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed