फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक के धक्के से महिला की मौत, बाइक सवार घायल

ट्रक के धक्के से महिला की मौत, बाइक सवार घायल

Fri, 24 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से महिला की मौत, बाइक सवार घायल

विज्ञापन

चंदौली। क्षेत्र के लीलापुर के समीप एनएच पर गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेदिया तथा घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं धक्का मारने वाले ट्रक को सैयदराजा पुलिस ने बगही के पास से कब्जे में ले लिया।

कंदवा थाना क्षेत्र के दरौली निवासी मंटू कुमार(26) और उर्मिला देवी(55) गुरुवार की शाम को बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लीलापुर के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जारेदार टक्कर मार दिया। जिससे चालक मंटू सड़क के किनारे गिर गया, लेकिन महिला ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल युवक का उपचार भी जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत सामान्य है। कोतवाल आशुतोष ओझा ने बताया कि धक्का मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed