{"_id":"5b42655a4f1c1bfb7e8b502d","slug":"61531077978-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में रविवार की भोर बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती विवाहिता के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पति के शोर मचाने पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्र हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर विवाहिता को नीचे उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के परासी गांव के स्व. उदयनाथ की पुत्री रेनू (30) की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व गांव निवासी प्रदीप तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे पुत्री नव्या (8) और पुत्र अंश (5) हुए। ग्रामीणों के अनुसार उनकी गृहस्थी शांतिपूर्वक चल रही थी। रविवार की रात खाना खाकर घर के सभी सदस्य बाहर सोने चले गए। रात के किसी समय रेनू अपने कमरे में चली आई। भोर में पति की आंख खुली तो उसने पत्नी को वहां नहीं पाया। घर में खोजने पहुंचा तो देखा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में रेनू पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे झूल रही थी। आवाज देने पर पत्नी के शरीर में कोई हरकत न देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य व ग्रामीण वहां पहुंच गए। सभी ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फंदे से नीचे उतारा। तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने विवाहिता के मायके वालों को घटना की सूचना देकर बुला लिया। सूचना पाकर पहुंचे लड़की के भाई गौरीशंकर ने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।