फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   होमगार्ड की राइफल से चली गोली, रोजगार सेवक जख्मी

होमगार्ड की राइफल से चली गोली, रोजगार सेवक जख्मी

Sat, 13 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की राइफल से चली गोली, रोजगार सेवक जख्मी
कमालपुर। स्थानीय कस्बा बाजार में राइफल चेक करते ट्रिगर दबने से गोली चल गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गोली एक दुकान के चबूतरे से टकरा कर दुकान में रखे कुर्सियों को छेदते हुए निकल गई। गोली के दीवार से टकराने पर उसमें से निकली सीमेंट से दुकान में बैठे मुनीब चोटिल हो गया। दुकानदारों ने होमगार्ड को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यहां होमगार्ड से पूछताछ की जा रही है। सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडडेेंट को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कमालपुर बाजार स्थित काशी गोमती संयुत्त ग्रामीण बैंक की शाखा पर होमगार्ड मनई राम की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार की सुबह वह पैदल ही ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी बीच राइफल का पट्टा निकल गया। इस पर वह बाजार में सोनू कुमार के दुकान पर बैठ गया और राइफल का बेल्ट चेक करने लगा। इसी बीच गोली भरी राइफल के ट्रिगल दब गई और गोली चल गई। गोली जमुरखा निवासी रोजगार सेवक मुनीब कुमार के प्लास्टिक स्टोर की दुकान के चबूतरे से टकराते हुए दुकान में रखे कुर्सियों को छेदते हुए निकल गई। वहीं गोली लगने से चबूतरे से ईट का टूकड़ा निकल कर मुनीब के कनपटी और पैर में लगी। इससे वह चोटिल हो गया। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने होमगार्ड को पकर कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed