फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा नेता पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप

सपा नेता पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप

Fri, 11 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप
चंदौली। क्षेत्र के रेवसां निवासी अनिल यादव ने एसपी को पत्र देकर एक सपा नेता पर 1.22 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि पैसे मांगने पर सपा नेता उसे धमकी देता है और एक पूर्व विधायक का उसे संरक्षण दिया जा रहा है। एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदर कोतवाली के रेवसां गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी को पत्रक देकर आरोप लगाया कि दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा के नेता अंकित यादव ने उससे अपने निजी कार्य कार्य लिए वर्ष 2017 में 1.40 लाख रुपये लिया था। गांव और अन्य रिस्तेदारों के माध्यम से दवाब बनाया तो उसने एक वर्ष पहले 18 हजार रुपये वापस किया और शेष पैसे का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बाद जब भी सपा नेता से पैसे मांगता है तो वह सपा के ही एक पूर्व विधायक का नाम लेकर धौंस जमाता है। उसने बताया कि वह गरीब है और खेती किसानी के माध्यम से अपने परिवार का गुजारा करता है। एसपी संतोष सिंह ने पीड़ित को आश्वस्त किया कि जल्द ही पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। सपा नेता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed