{"_id":"5b82fdf242c7924675342f9a","slug":"41535311346-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के भटरिया गांव के समीप पीडीडीयू नगर -चकिया मार्ग पर रविवार को चार पहिया वाहन ने एक बाइक में जोरदार मार दी। इससे बाइक चालक व उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इस दौरान चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना में महिला को गंभीर चोट लगी देख लोगों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उतरौत गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता अपनी 40 वर्षीया पत्नी चंदा देवी को बाइक पर बैठाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से बबुरी की ओर जा रहे थे। भटरिया गांव के पास वे पहुंचे ही थे कि एक जाइलो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना में जहां उमाशंकर को हल्की चोटें आई वही उसकी पत्नी चंदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें आसपास के लोगों ने पास के ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। चंदा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद चार पहिया वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया है।