फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित बाइक टकराई पेड़ से, चालक की मौत

अनियंत्रित बाइक टकराई पेड़ से, चालक की मौत

Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक टकराई पेड़ से, चालक की मौत
थाना क्षेत्र के अवहीं मार्ग पर शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे सरया गांव के पास अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक के धक्के से सड़क से गुजर रहे गांव के दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किशोरों का बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

विशुनपुर कलां (वनवापर) गांव निवासी सुनील (30) बाइक से कोहड़ा गांव अपने ससुराल जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। वह काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। सरया गांव के पास पहुंचते ही बाइक से उसका नियंत्रण छूट गया। इससे बाइक सड़क पर जा रहे अमित (14) व शुभम (13) को धक्का मारते हुए एक पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार पेड़ के पास गिरकर अचेत हो गया। उसे सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं धक्के से दोनों किशोर भी घायल होकर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल वहां पहुंच गए। उन्होंने तीनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया। साथ ही किशोरों के परिजनों को सूचना दी। तीनो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी घायलों की स्थिति नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। वहीं अमित और शुभम का इलाज चल रहा है। अमित की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed