{"_id":"5b3d1d714f1c1b0b278b48ac","slug":"41530731889-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति जख्मी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली अंतर्गत चकिया मुगलसराय मार्ग पर सोनहुल गांव के समीप बुधवार की सुबह सात बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुलहीपुर गांव निवासी जगदीश पाल (36) अपनी पत्नी सरोज पाल (32) के साथ बुधवार की भोर में चकिया नगर में अपने परिचित भरत जायसवाल के घर मातमपुर्सी गया हुआ था। सुबह सात बजे वह घर के लिए वापस चला। वह सोनहुल गांव के समीप पहुंचा था कि वह मुगलसराय से चकिया की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया ।जिससे बाइक पर पीछे बैठी सरोज उछल कर नीचे गिर पड़ी और घायल हो गई वहीं बाइक पलटने से जगदीश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दंपती बिना हेलमेट के चल रहे थे। घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रक चालक वहां से वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों ने घायल दंपती को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सरोज पाल को म़ृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने भाग रहे ट्रक को लेवा मोड़ के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया और चालक कमलेश यादव को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जगदीश के परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए सरोज पाल तीन बच्चों की मां थी।
विज्ञापन