{"_id":"5aca6cc74f1c1b676b8b4794","slug":"41523215559-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, चार गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, चार गंभीर
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। क्षेत्र के जेठमलपुर स्थित काले शहीद मजार के एनएच पर रविवार की सुबह एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीन की हालत गंभीर बनी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बरंगा निवासी निठोहर ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बरगा निवासी सर्वजीत रविवार को ट्रैक्टर लेकर स्थानीय बाजार आ रहा था। बरंगा के संदीप कुमार, मनीष कुमार एवं शशि कुमार भी ट्रैक्टर पर बैठे थे। ट्रैक्टर ज्योंही मजार के समीप पहुंचा कि दिल्ली से कोलकाता चावल लादकर जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया। इससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर पर सवार चारो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल जुट गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन