{"_id":"5a1872d04f1c1bc1678bd94f","slug":"41511551696-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गोहदा गांव के समीप डेढ़ावल की ओर से आ रही पिकअप के जोरदार धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया । जहां उसकी हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया । घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
बर्थरा खुर्द गांव निवासी रतन उर्फ छोटन (35) अपने चाचा राजेन्द्र के साथ बाइक से डेढ़ावल जा रहा था । जैसे ही बाइक सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गोहदा गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । इस दौरान दोनों लोग ही सड़क पर गिर गए । इसमें रतन उर्फ छोटन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चाचा राजेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गया । इस दौरान पिकअप चालक मौके से फरार हो गया । बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया वहीं घायल को राजेन्द्र को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिना चिकित्सालय के लिए भेज दिया ।