फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरी के मुकुट के साथ एक धराया, गया जेल

चोरी के मुकुट के साथ एक धराया, गया जेल

Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी के मुकुट के साथ एक धराया, गया जेल
धानापुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को नरौली चौराहे से एक व्यक्ति को चोरी के मुकुट के साथ धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी बिरना गांव के मंदिर से मुकुट चुराकर कस्बा में बेचने की नियत से आया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिरना गाव में बुधवार की रात हौसला बुलंद चोर ने रामजानकी मंदिर से हनुमान जी के मूर्ति से चांदी का मुकुट उड़ा दिया। मंदिर से चोरी करके भाग रहे चोर को पास में ही सो रहे पुजारी ने देख लिया और शोर करने लगा। जिसपर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और चोर को पकड़ने में जुट गई। गुरुवार को कस्बा के नरौली चौराहे पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़कर तलाशी लिया तो उसके पास चांदी का मुकुट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी की शिनाख्त बिरना गाव का ही गंगा प्रसाद उर्फ पप्पू सिंह के रुप में किया है। थानाध्यक्ष अकलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed