फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डग्गामार वाहन चालकों में नहीं है पुलिस का खौफ

डग्गामार वाहन चालकों में नहीं है पुलिस का खौफ

Mon, 07 Aug 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहन चालकों में नहीं है पुलिस का खौफ
डग्गामार वाहन

विज्ञापन

मुगलसराय। कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात पुलिस भले ही जमकर चालान काट ले लेकिन डग्गामार वाहनों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। डग्गामार वाहनों के चलते आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि चार पहिया वाहन के पीछे का गेट खोलकर चलने वाले सवारी वाहन चालकों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे तो हादसों में कमी आ सकती है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर 28 जुलाई से नौ अगस्त तक पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध चलने वाहन चालकों का चालान किया जा रहा है। जिसके चलते जनपद में हर रोज हजारों रुपये बतौर शुल्क प्राप्त हो रहे हैं। बावजूद इसके नियमों को ताख पर रखकर चलने वाले डग्गामार सवारी वाहनों में कोई भी कमी नहीं आई है। इसलिए सवारी वाहन चालकों का मन बढ़ना ही कहिए कि ज्यादा सवारी भरने के चक्कर में शहर से गुजरने के दौरान पीछे का गेट खोलकर चलते हैं और इस पर यातायात से लेकर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी आंखें बंद किये रहते हैं। शहरवासी अजय, अमित, सुमित, प्रकाश, अर्जुन, हरप्रीत आदि ने बताया कि इस तरह से वाहन का दरवाजा खोलकर चलने के कारण खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed