फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शटर चाड़कर घर में घुस कर चोरों ने उड़ाए नकदी और गहने

शटर चाड़कर घर में घुस कर चोरों ने उड़ाए नकदी और गहने

Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शटर चाड़कर घर में घुस कर चोरों ने उड़ाए नकदी और गहने

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोघपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने शटर चांड़कर घर में घुस गए और 51 हजार रुपये नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। इस दौरान एक महिला जाग गई और उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो नकाब पोश चोरों ने महिला की पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब तक लोग जुटते चोर भाग निकले। सूचना पाकर सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन देर शाम तक थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
गांव के चौहान बस्ती में फल का व्यवसाय करने वाले वीरेन्द्र चौहान और नरेंद्र कुमार का संयुक्त परिवार पक्के मकान में रहता है। बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में ही सोए थे। उन्होंने चैनल गेट बंद कर दिया था। रात दो बजे के करीब दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चैनल को चांड कर अंदर घुस गए। बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुरा रहे थे तभी छोटे भाई नरेन्द्र की पत्नी रूबी की नींद खुल गई। उसने कमरे का ताला खुला देखा तो अंदर झांका तो चोरों को देख कर शोर मचाने की कोशिश की तभी चोरों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं नकाबपोश चोरों ने उसके नाक की नथिया और कान की सोने की बाली नोच ली। शोर सुनकर जब तक तक लोग जुटते चोर भाग निकले। वीरेन्द्र के अनुसार चोरों ने आलमारी और बक्से से 51 हजार रुपये नकदी और 30 हजार रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने चुराए हैं। वीरेन्द्र की सूचना पर भोर में चार बजे यूपी 100 पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। वीरेन्द्र अलीनगर थाने पर पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

इलिया(ब्यूरो)। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में गुरुवार को पतंजलि स्टोर की दूकान के काउंटर का ताला तोड़ कर आठ हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदुपुर स्थित बैंक आप बड़ौदा व काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक से महज 50 मीटर की दूरी पर लाल बहादुर केशरी की पतंजलि स्टोर की दूकान है। गुरुवार को दूकान पर एक युवक पहुंचा। उस समय काउंटर पर कोई बैठा नहीं था। इसी बीच युवक ने काउंटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे 8000 रुपये नोट निकाल कर भाग गया। दूकानदार कमरे से बाहर निकला तो युवक भाग रहा था। उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में चकिया कोतवाल ने घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed