{"_id":"5852f4964f1c1b7c7c64a852","slug":"4-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लुटेरे गिरफ्तार
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना का बारह घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने लूट में शामिल आटो चालक समेत चार आरोपियों को गुरुवार को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तंमचा, दो कारतूस , साढ़े अठ्ठारह सौ रुपये नगद समेत दो मोबाइल एवं घटना में इस्तेमाल आटो बरामद किया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली निवासी कक्षा दस का छात्र हर्ष कुमार सिंह पुत्र अरविंद सिंह किसी कार्य से बलिया अपने गांव गया हुआ था। कार्य निपटाने के बाद वह 13 दिसंबर को बलिया से बनारस के लिए चला। कोहरे के कारण विलंब के चलते बुधवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे ट्रेन बनारस पहुंची। इसके बाद वह मुगलसराय आने के वाराणसी रेलवे स्टेशन से बाहर निकला तो एक आटो में सवार हो गया जिसमें पहले से ही दो सवारी बैठी हुई थी। हर्ष के अनुसार राजघाट पुल पार करने के बाद आटो चालक ने अपनी गाड़ी पड़ाव से बहादुरपुर मार्ग की ओर मोड़ ली।
इस दौरान हर्ष जब तक कुछ समझ पाता तब तक आटो चालक ने अपनी गाड़ी को सुनसान रोड पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इसी बीच बाइक से एक युवक आया और तब तक आटो चालक ने उसे कट्टा सटा दिया। विरोध करने पर आटो में पहले से बैठे दोनों युवकों ने भी उसे पकड़ लिया बाद में उसका ट्राली बैग, पर्स छीनकर फरार हो गये। किसी प्रकार से वह देर रात मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को सुनाई। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया और मामले की तफ्तीश में जुट गये। जांच के दौरान गुरुवार की दोपहर पड़ाव के समीप पीड़ित छात्र को आटो दिखाई दिया तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र अनिल सिंह निवासी रविनगर मुगलसराय, राजकुमार पुत्र रामलाल चौहान निवासी जैतपुरा वाराणसी, संदीप कुमार गोंड पुत्र पट्टू लाल निवासी पांडेयपुर वाराणसी और अभिषेक सेठ पुत्र मुकेश सेठ निवासी हुकुलगंज वाराणसी के तौर पर हुई।