फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोशित वकीलों का प्रदर्शन

मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोशित वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 17 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोशित वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन

सकलडीहा। सदर तहसील में बीते दिनों तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। मामले में तहसीलदार ने कुछ दिन पूर्व तीन नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होने के बाद मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। चेताया कि वकीलों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
सिविल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने तहसील प्रशासन को चेताया कि शीघ्र मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन करेंगे। वहीं डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने तहसील प्रशासन पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाकर इसकी निंदा की। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार, सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह, नंदलाल, नरेंद्र कुमार, संजय सिंह, अशोक मिश्रा, दशरथ यादव शामिल रहे।
विज्ञापन




भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रमाशंकर खरवार ने तहसील प्रशासन द्वारा वकीलों पर दर्ज कराए गए मुकदमा की निंदा की। उन्होंने बुधवार को राज्यमंत्री अनिल राजभर से मिलकर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed