फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मछली मारते समय नदी में डूबने से युवक की मौत

मछली मारते समय नदी में डूबने से युवक की मौत

Tue, 15 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मछली मारते समय नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

बबुरी (चंदौली)। थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेऊल गांव के समीप गडई नदी में लगे पंप कैनाल के पास मछली मारते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक के साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुटी। काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव निवासी दयाराम कन्नौजिया (26) घर से कुछ दूरी पर स्थित गड़ई नदी में मछली मारने के लिए पहुंचा था। मछली पकड़ने के लिए वह नदी में उतरा ही था की पैर फिसलने से वह वह नदी के बीच धारा में चला गया। इससे वह नदी में डूबने लगा। उसको छटपटाते देख उसके साथ गए उसके दो छोटे बच्चे छब्बी (10) व कल्लू (8) शोर मचाने लगे लेकिन आस पास कोई नही था। शोर सुनकर कुछ देर बाद जुटे लोगों ने नदी में उतरकर डूबे दयाराम की तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस और बबुरी थानाध्यक्ष एके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर गड़ई नदी में उतारा। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने डूबे हुए दयाराम को नदी से बाहर निकाला, तब तक दयाराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पर ले आई तथा पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed