फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   24 children injured bus accident

पलटी स्कूली बस, 24 बच्चे जख्मी

Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
24 children injured bus accident
बस पलटी
थाना क्षेत्र के लहलहातपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह साढ़े सात  बजे एक निजी विद्यालय की बस पलट गई। इस घटना में बस में सवार 24  बच्चे चोटिल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और विभिन्न  अस्पतालों में भर्ती कराया। चार छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला  अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

भदोही घटना के बाद स्कूली बस संचालन को  लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा  है। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जगह-जगह शिविर लगाकर चालकों को  प्रशिक्षित किया गया और सड़क पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन  मानों यह सब हवा में ही हुआ। अभी भी बगैैर परमिट और अनफिट स्कूली बसों  का संचालन जारी है। क्षेत्र के फोनिक पब्लिक स्कूल की बस धरौली, केराय  गांव, लटांव, हलुआ आदि गांवों के 36 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी।  लहलहातपुर गांव के समीप पहुंचते ही बस का टाइराड टूट गया और बस अनियंत्रित  होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे बच्चों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। चीख  पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने काफी प्रयास कर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना  पाकर थानाध्यक्ष अरुण कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक चंदौली भी मौके पर   पहुंचकर घटनास्थल पहुंच गए। इस घटना में बस चालक हिम्मत सिंह (40) निवासी  लटांव, रोहित (16), प्रीति (14), साक्षी (8), हितेश (5) साक्षी (9) ललितेश  (7),  वैष्णवी (16), विजयलक्ष्मी (9) सहित 24 बच्चे घायल हो गए। घायलों  को आस-पास  के गांव में स्थित निजी अस्पतालों भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed