{"_id":"5c3b8c04bdec2273a51956d5","slug":"21547406340-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की रात क्षेत्र के बगही गांव के पास वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। चंदौली कोतवाली अंतर्गत बर्थरा खुर्द निवासी कोटेदार रामाश्रय का पुत्र भोला पांडेय (20) नौबतपुर गया था। रात में बगहीं अंडरपास के बगल में सर्विस लेन पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने युवक को मृत हाल में देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भोला की मौत की खबर से परिवार वालों में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। पिता रामाश्रय, माता, भाई-बहनों के विलाप से गांव के लोगों की आंखें भी छलक पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।