{"_id":"5ca8fb28bdec2214623099d7","slug":"201554578216-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग की टूटी नींद, हाईवे पर चला अभियान, 15 लाख वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवहन विभाग की टूटी नींद, हाईवे पर चला अभियान, 15 लाख वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिले में धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोडिंग वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को परिवहन विभाग की नींद टूटी। शुक्रवार को एसडीएम कुमार हर्ष के वाहन पर पथराव के बाद सक्रिय हुआ विभाग बिहार बार्डर के सैयदराजा स्थित वन विभाग के नौबतपुर चेकपोस्ट से अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर तक एनएच दो हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बालू और अन्य सामान लदे ओवरलोड 85 वाहनों को न सिर्फ चालान हुआ बल्कि पंद्रह लाख रुपये वसूली भी की गई। विभाग की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल शुक्रवार को गोधना चौराहे के पास रेमा मोड़ पर पीडीडीयू नगर आवेरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उनके वाहन पर पथराव हो गया और शीशा टूट गया था। डीएम नवनीत सिंह चहल ने भी मौके पर जाकर शुक्रवार की देर शाम निरीक्षण किया था। इसके बाद अमर उजाला ने छह मार्च के अंक में शनिवार के अंक में ‘जांच के बावजूद कैसे पार हो जा रहे ओवरलोड वाहन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद परिवहन विभाग सक्रिय हुआ और अभियान चलाया। दरअसल डीएम ने ओवर लोडिंग रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में खनन, परिवहन को कड़े निर्देश जारी किए थे। एसडीएम के वाहन पर पथराव के बाद शनिवार को वारणसी के आरटीओ बसंत राम, कन्हैया प्रसाद, एआरटीओ विजय प्रकाश तथा मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा ने औद्योगिक नगर, सैयदराजा तथा नौबतपुर के पास वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान 85 ओवर लोड वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि इससे 15 लाख राजस्व की वसूली होगी।
विज्ञापन