फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किशोरी ने आग लगाकर दी जान

किशोरी ने आग लगाकर दी जान

Fri, 24 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
कंदवा।थाना क्षेत्र के घोसवां गांव में गुरुवार की शाम मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। परिजनों के उसे बचाने का प्रयास किया पर उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गांव निवासी रामबृक्ष की 16 वर्षीय पुत्री पिंकी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसने गुरुवार की शाम कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे लपटों से घिरा देख परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बचाने का प्रयास किया पर गंभीर रूप से झुलस चुकी किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रामपुर चौकी प्रभारी कपिलदेव यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घर वालों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने के बाद वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed