{"_id":"5a1873c64f1c1b0d698bdf38","slug":"201511551942-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरो ने दुकान से डेढ़ लाख नकद और जेवरात किया साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरो ने दुकान से डेढ़ लाख नकद और जेवरात किया साफ
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने पप्पू केशरी के दुकान से डेढ़ लाख नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। क्षेत्राधिकारी चकिया महेंद्र शुक्ला और कोतवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि चोरी की घटना पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत होती है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
सैदूपुर कस्बा में पप्पू केशरी की दुकान एवं आवास एक ही विल्डिंग में है। रोज की भांति पप्पू गुरुवार की रात दुकान बंद करने के लिए अपने पिता से शिवधर केशरी से कहकर दुकान के ऊपर बने आवास में रहने चला गया। पिता शिवधर ने शटर गिराकर उसे लाक करना भूल गए। इसी बीच चोरों ने मध्य रात्रि में सोते समय दुकान का शटर उठाकर बक्से में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद एवं महिलाओं के जेवरात को चुरा लिया और बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में बड़े आराम से सामान को खंगाला और फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने चकिया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच मौका मुआयना कर वापस चली गई। घटना के मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सर्राफा की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन दुकान में लगा शटर का ताला न खुलने पर चोरो का बैरंग वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया कि ज्वेलर्स की दुकान से नाकाम होने के बाद चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बनाया। क्षेत्राधिकारी चकिया महेंद्र शुक्ला बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।