फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   झाल बजाने पर मनबढ़ो ने पूजा समिति के सदस्यों को पीटा

झाल बजाने पर मनबढ़ो ने पूजा समिति के सदस्यों को पीटा

Tue, 03 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
झाल बजाने पर मनबढ़ो ने पूजा समिति के सदस्यों को पीटा
कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम कस्बा में रविवार की देर रात पूजा पंडाल में झाल बजाने पर पूजा के समिति के सदस्य को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से नाराज सदस्यों ने मूर्ति विसर्जन किए जाने से इंकार कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से मिली तहरीर पर 11 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया तब जाकर सोमवार को समिति ने मूर्ति का विसर्जन किया।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुलसी आश्रम कस्बा में मूर्ति विसर्जन से पहले रविवार की रात समिति के सदस्य झाल बजाकर आरती कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग आए और झाल बजाने से मना किया। इस पर विवाद होने लगा और लोगों ने पूजा समिति के सदस्य मनीष वर्मा को मनबढ़ों ने पीट दिया। घटना के बाद समिति के सदस्यों ने मूर्ति विसर्जन से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने के बाद समिति के सदस्य मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। बाद में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर 11 नामजद सहित 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर सोमवार को मूर्ति का विसर्जन हो सका। इस संबंध क्षेत्राधिकारी राजकुमार कुकरेती ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed