{"_id":"59b2f5494f1c1bfe7f8b52e1","slug":"201504900425-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह के चलते पत्नी को कुल्हाड़ी से किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह के चलते पत्नी को कुल्हाड़ी से किया जख्मी
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया(ब्यूरो)। नगर के सहदुल्लापुर वार्ड नं. 8 में गुरुवार की देर रात गृह कलह के चलते कुमार ने अपनी पत्नी चंदा (25) को कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल चंदा को परिवार वालों ने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कुमार अपनी पत्नी चंदा को चार दिन पहले ही उसके मायके से लेकर आया था। वह मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। आर्थिक तंगी के चलते पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की रात कुमार ने चंदा के ऊपर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
चैकी इंचार्ज जियाउद्दीन ने बताया कि चंदा के पिता की तहरीर पर चकिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
चैकी इंचार्ज जियाउद्दीन ने बताया कि चंदा के पिता की तहरीर पर चकिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन