{"_id":"5b5387044f1c1b46748b651b","slug":"191532200708-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये वापसी के लिए कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये वापसी के लिए कोतवाली में दी तहरीर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। एटीएम से रुपये निकासी के दौरान बिना रुपये निकले ही एकाउंट से धनराशि कटने की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज उपभोक्ता ने शनिवार को मुगलसराय कोतलवाली में तहरीर दी। पीड़ित रेलकर्मी ने बैंकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी बैंक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
पेशे से रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत कृष्ण मुरारी प्रसाद नगर स्थित सुभाष नगर में मकान बनवाकर परिवार संग रहते हैं। रेलकर्मी ने बताया कि एक मई को जब वह ड्यूटी पर था तो उसके घर पर रुपयों की आवश्यकता पड़ी। इसपर उसने फोन से अपनी पुत्री को एटीएम से रुपये निकाले के लिए कहा। जिस पर उसकी पुत्री जीटी रोड किनारे स्थित एटीएम पर गई। दो बार दस-दस हजार रुपये निकालने का प्रयास की लेकिन रुपये नहीं निकले। वहीं दूसरी तरफ खाते से रुपये कट गए और इसका संदेश लोको पायलट के मोबाइल पर चला गया। लेकिन बाद में रेलकर्मी घर लौटा तो पुत्री ने बताया कि रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले थे। इसके बाद उसने अपने बैंक से संपर्क कर रुपये एकाउंट में वापस करने की शिकायत की। लेकिन आज तक रुपये वापस नहीं आए। जिसपर शनिवार को पीड़ित ने दोनों बैंकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।