फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित आटो ट्रक में घुसी, एक की मौत

अनियंत्रित आटो ट्रक में घुसी, एक की मौत

Mon, 09 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित आटो ट्रक में घुसी, एक की मौत
पड़ाव रामनगर मार्ग पर सेमरा गांव के समीप रविवार को दिन में 11 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में सवारी लादकर वाराणसी जा रहा आटो रिक्शा ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे आटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए लाल बहादुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी अविनाश (30) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके छह माह के लड़के की तबियत खराब होने की सूचना पर वह गुजरात से घर के लिए चला था। वह मुगलसराय में ट्रेन से उतर कर वाराणसी के लिए चला था। आटो में मुगलसराय निवासी निकिता जायसवाल (25) वाराणसी के लिए सवार हुई। वाराणसी रेलवे पुल की मरम्मत की वजह से पड़ाव भदऊ चुंगी मार्ग को बंद कर दिया गया। इससे आटो चालक रामनगर रोड से होते हुए वाराणसी जाने लगा। आटो सेमरा गांव के समीप पहुंचा था कि आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तेज रफ्तार होने की वजह से आटो ट्रक के पीछे से घुस गई। इससे आटो सवार अविनाश और निकिता दब गए। शोर सुनकर जब तक लोग जुटते ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला वहीं आटो चालक भी दबे आटो को छोड़कर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचित किया। परिवार वालों के अनुसार अविनाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की तबियत खराब होने की सूचना पर वह घर के लिए निकला था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed