फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, आधा दर्जन हुए घायल

मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, आधा दर्जन हुए घायल

Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, आधा दर्जन हुए घायल
धानापुर। थाना अंतर्गत बिरना गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने चार की हालत गंभीर देख उन्हें डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गांव में स्थित मंदिर से सटे एक कोठरी की साफ सफाई को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। बात बढ़ी तो गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों ने लाठी डंडे निकाल लिए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के अवधेश मौर्य (38) उसकी पत्नी सरिता मौर्य (36) तथा दूसरे पक्ष के हरिनाथ मौर्य (50), पार्वती मौर्य (45), अजीत मौर्य (23), सोनू मौर्य (22) घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 ने सभी घायलों को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित चार को अन्यत्र रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed