{"_id":"5b9967ce867a55012c350468","slug":"181536780238-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म में तीन को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से दुष्कर्म में तीन को जेल
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को जेल भेज दिया। सोमवार को घर से अगवा कर दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया गया था। पिता ने पुत्री के अपहरण की तहरीर थाने में दी थी। खोजबीन के बाद बालिका युवक के साथ लेवा मोड़ के पास से बरामद हुई थी।
क्षेत्र के एक गांव में माता पिता के साथ सोई दस वर्षीय बालिका सोमवार को आधी रात के वक्त रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। पिताने मंगलवार की सुबह पुत्री के अपहरण की तहरीर थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन की तो शाम के वक्त लेवा मोड़ के समीप किशोरी शहाबगंज के लेहरा निवासी चंदन तिवारी के साथ मिली। दोनों को लेकर पुलिस थाने आई। यहां बालिका का बयान लिया गया और उसे मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया। बालिका ने बताया कि चंदन ने उसका अपहरण किया था और चकिया ले गया। यहां दो अन्य युवक भी आ गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते दो युवक बाइक छोड़ कर भाग निकले। बुधवार को पुलिस ने चंदन को साथ लेकर दोनों युवकों की तलाश की। यहां एक पेट्रोल पंप के समीप आरोपित मुहम्मदाबाद निवासी प्रकाश चौहान और रवि सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।