{"_id":"5b43b8ba4f1c1bae288b591d","slug":"181531164858-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की मूवमेंट पर पुलिस ने गड़ाई निगाहें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों की मूवमेंट पर पुलिस ने गड़ाई निगाहें
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। बागपत जेल में माफिया प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस ने जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में बड़े अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस जिले के बड़े अपराधियों की मूवमेंट पर भी अपनी निगाहें लगाए हुए है। घटना के बाद से इसे भी खंगाला जा रहा है कि मुन्ना से ताल्लुक रखने वाला कोई उसके गैंग का सक्रिय सदस्य जिले में अपनी जड़े तो नहीं जमाएं है। पुलिस के अनुसार चंदौली में मुन्ना बजरंगी से जुड़ा अभी कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर और आस पास के क्षेत्रों में प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी ने अपना काफी बड़ा साम्राज्य फैलाया था। मुन्ना की सोमवार को बागपत में हत्या के बाद से वाराणसी से सटा होने के कारण चंदौली जनपद में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। दरअसल कई बार वाराणसी और आसपास जिले के अपराधी चंदौली में शरण ले चुके हैं। इसके मद्देनजर पुलिस जिले सभी हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुट गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं कोई ऐसा तो नहीं है जिसकी मुन्ना बजरंगी के गैंग से सांठगांठ हो। पुलिस के अचानक से सक्रिय होते ही जरायम की दुनिया के ताल्लुक रखने वाले अंडर ग्राउंड होने की फिराक में लग गए है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस बात का भी ख्याल रख रही है कि हत्या के बाद से मुन्ना के विरोध गुट भी अपनी जड़े न जमा लें। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मुन्ना बजरंगी गिरोह का कोई सदस्य नहीं है। सतर्कता के तौर पर इस आपराधिक रिकार्ड में दर्ज लोगों की मूवमेंट पर निगाह रखी जा रही है।