फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   युवक के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर

युवक के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर

Tue, 03 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के काली महाल-सहजौर रोड पर देशी शराब का ठेका खोलने का विरोध बढ़ता जा रहा है। काली महाल निवासी राजू सोनकर ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान का विरोध करने पर सोमवार की सुबह विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद आधा दर्जन महिलाओं संग पीड़ित ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मुगलसराय के कालीमहाल क्षेत्र में आंवटित हुए देशी शराब के ठेके को खोले जाने के लेकर क्षेत्रीय नागरिक तीन दिन से विरोध कर रहे हैं। काली महाल निवासी राजू सोनकर के अनुसार सोमवार की सुबह जब वह किसी कार्य के लिए गल्लामंडी गया हुआ था तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि मुहल्ले में शराब का ठेका खोलने का विरोध करने के चलते उस पर हमला हुआ है। घटना की जानकारी होते ही आस पास की आधा महिलाएं राजू के साथ कोतवाली पहुंच गई। पीड़ित ने दो के विरुद्ध मारपीट किए जाने की तहरीर दी। कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed