फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वन क्षेत्र में पक्का निर्माण करने पर दर्ज हुआ मुकदमा

वन क्षेत्र में पक्का निर्माण करने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 04 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
वन क्षेत्र में पक्का निर्माण करने पर दर्ज हुआ मुकदमा
आरक्षित वनक्षेत्र में पक्का निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर जहां वन विभाग ने खंड विकास अधिकारी नौगढ़ को नोटिस जारी किया है। वहीं बसौली गांव के 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए चकरघट्टा थाने पर तहरीर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी जानकीशरण श्रीवास्तव ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम से संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर वन अपराध का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बसौली गांव में कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित किया गया था। नियमानुसार लाभार्थियों ने आवास निर्माण के लिए खतौनी भी जमा् किया था। लेकिन लाभार्थियों ने आवास का निर्माण वन क्षेत्र में करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी कुछ लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दिया। प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर गोपाल ओझा के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी नौगढ़ को भी नोटिस जारी कर दिया गया। वहीं बसौली गांव के 16 लोगों पर वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने के आरोप में वन विभाग ने चकरघट्टा थाने में तहरीर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकीशरण श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत वन अपराध का केस दर्ज किया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed