फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Thu, 15 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
इलिया। कस्बा से चंद कदम दूरी पर बिहार प्रांत के कैमूर जिला स्थित चांद थाना अंतर्गत चंदा गांव के एक कुएं में बुधवार को युवक का उतराया मिला। इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ के जिला अस्पताल में भेज दिया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव के ही प्रमोद खरवार (23) के रूप में की। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

गांव निवासी नंदलाल खरवार का पुत्र प्रमोद गुजरात के जेतपुर की किसी फैक्ट्री में पिछले एक वर्ष से काम करता था। वह एक सप्ताह पूर्व गांव के मित्रों के साथ घर लौटने के लिए गुजरात से निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। इससे परिजन काफी परेशान थे। इस दौरान उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। बुधवार की सुबह कुछ किसान सिंचाई के लिए कुएं में पंपिंग सेट लगाने गए थे। पंपिंग सेट लगाते समय उन्होंने देखा कि कुएं में शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव के बाहर निकलने पर उसकी शिनाख्त प्रमोद खरवार के रूप में की गई। उधर छठ पूजा कर घर लौटी मां राजवंती देवी को पुत्र प्रमोद के मौत जानकारी हुई तो वह रोते-रोते बेसुध हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के पिता नंदलाल ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र एक वर्ष की कमाई का पैसा और स्मार्टफोन लेकर घर आ रहा था। पैसा व मोबाइल लूटने की नियत से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता नंदलाल की तहरीर पर गांव के ही चार व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक के मौत की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed