फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मकान और मंदिर को चोरों ने खंगाला

मकान और मंदिर को चोरों ने खंगाला

Fri, 08 Jun 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
मकान और मंदिर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
मुगलसराय। शाहकुटी स्थित हनुमान मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने दानपेटी तोड़कर चढ़ावे के रुपये उड़ा दिए। इससे पहले भी मंदिर में दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। वहीं बलुआ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में चोरों ने संजय जायसवाल के मकान में सेंध लगाकर सात हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।
क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार गश्त के निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके चोरों का आतंक जारी है। बलुआ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में चोरों ने संजय जायसवाल के घर को निशाना बनाया। संजय सूरत में नौकरी करते हैं और उसकी पत्नी एवं बेटी गांव मेें रहती हैं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी सविता बच्चों के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी बीच देर रात में घर के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर चोर घुस गए और कमरे में रखी दो सोने की चेन, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी टप्स व सात हजार रुपये नगदी समेत साड़ी एवं अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई तो सभी सन्न रह गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के शाहकुटी स्थित हनुमान मंदिर में रखा दानपात्र का बुधवार की रात ताला तोड़कर उसमें पड़े दान के हजारों रुपये उड़ा दिए। गुरुवार की सुबह जब क्षेत्रीय लोग दर्शन पूजन के लिए मंदिर पर पहुंचे तो दानपात्र का टूटा ताला देखकर हैरान रह गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस मंदिर में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़ा है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के चलते मंदिर में लगातर चोरी हो रही है और पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed