फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपाइयों ने फूंका बसपा नेता विजय यादव का पुतला

भाजपाइयों ने फूंका बसपा नेता विजय यादव का पुतला

Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने फूंका बसपा नेता विजय यादव का पुतला
पीडीडीयू नगर। बसपा सुप्रीमो के खिलाफ टिप्पणी के बाद मुरादाबाद के बसपा जिलाध्यक्ष और ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय यादव के विधायक साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को इनाम देने के बयान पर भाजपा आक्रामक मुद्रा में आ गई है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ने बसपा के पूर्व विधायक का पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन करेंगे। ठाकुरद्वारा के पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की थी। इसके बाद से भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चकिया त्रिमुहानी पर विजय यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया। कहा कि साधना सिंह ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है, बावजूद इसके बसपा और सपा नेता उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन में विक्की सिंह, भरत चौहान, निखिल राज, सौरभ जायसवाल, अभिजीत यादव, मनीष सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुनील चौहान, सुजीत कुमार, हरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, एसएन पांडेय, आकाश तिवारी, इरशाद अली रहे। इसी तरह नगर के चतुर्भुजपुर मोहल्ले में बर्फ फैक्ट्री के समीप डॉ. प्रमोद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पुतला दहन किया। इसमें मनीष गुप्ता, नंदू चौरसिया, प्रामोद पासवान, अविनाश सेठ, राकेश जायसवाल, बाबू श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, सुशांत गुप्ता रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार थाना चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा के पूर्व विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान ठाकुर जनरैल सिंह, भुल्लन सिंह, राहुल सिंह, विशाल कुमार, दीपू, भुनेश्वर, रियाज खान आदि रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार भाजपा नेताओं ने बस स्टैंड पर नारेबाजी की और पुतला जलाया। साथ ही बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें पप्पू सेठ, अरुण सिंह, शशि प्रकाश गांधी, विजय सिंह, संतोष जायसवाल, मुरारी सिंह, शंकर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जायसवाल, भैया लाल केशरी आदि रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार भाजयुमो के जिला महामंत्री आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान विपुल सिंह, अमृत चौरसिया, अमन सिंह, रंजीत मौर्य, सौरभ सिंह, सोनू मिश्रा, गोविंद पांडेय, सोनू सिंह रहे। सैयदराजा में उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed