फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दस लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

दस लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
दस लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
चंदौली। अलीनगर पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर से दस लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। ट्रांसपोर्टर से पहले भी बाबर गैंग से रंगदारी मांगी गई थी। इसलिए पुलिस आरोपी के बाबर गैंग से तार जुडे़ होने की आशंका पर जांच कर रही है। शनिवार को एसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि अलीनगर थाना के औद्योगिक नगर जफरपुर निवासी दिलीप यादव का ट्रांसपोर्ट का धंधा है। औद्योगिक नगर के समीप कटरियां में उनका उसका कार्यालय है। 26 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन करके दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। उन्होंने तत्काल अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ी तो वाराणसी के जैतपुरा निवासी कलीमुरहमान का नाम सामने आया। पुलिस ने सर्विलांस व तकनीकी माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस कर वाराणसी के जैतपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान में आरोपी ने ट्रांसपोर्टर को फोनकर रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की। वह पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसपी ने बताया कि ट्रांसपोर्टर को पहले भी बाबर गैंग की ओर से रंगदारी के लिए धमकी मिल चुकी है। इसलिए गिरफ्तार आरोपी के बाबर गैंग से संबंध होने की दिशा में भी जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस टीम में कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी, धनराज सिंह, अनुज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed