फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वन और राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा बोल्डर लदा ट्रैक्टर

वन और राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा बोल्डर लदा ट्रैक्टर

Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
वन और राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा बोल्डर लदा ट्रैक्टर

विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के चर्चित पत्थर खनन क्षेत्र के नाम से मशहूर गणेशपुर गांव में अवैध ढंग से बोल्डर पत्थर लादकर जा रहे ट्रैक्टर को वन व राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को पकड़ा। वहीं मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पकड़े गए ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर टीम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

वन व राजस्व विभाग को लगातार क्षेत्र के गणेशपुर पहाड़ी इलाके में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को अवैध खनन कर पत्थर व बोल्डर ढ़ोने की सूचना पर चंद्रप्रभा के वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडेय, चकिया के वन क्षेत्राधिकारी इकबाल सिंह व राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने गणेशपुर गांव से अवैध पत्थर व बोल्डर लोड एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गया। टीम ने ट्रैक्टर को वन रेंज कार्यालय परिसर में लाकर जब्त कर लिया है। अवैध बोल्डर व पत्थर की धरपकड़ की कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए अवैध बोल्डर व पत्थर लदे ट्रैक्टर से कोई कागजात नहीं मिला है। भारतीय वन अधिनियम के धाराओं में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। साथ ही कार्रवाई से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। छापेमारी के दौरान वन दरोगा आनंद दुबे, प्रदीप कुमार, वनरक्षक राम अशीष, मुश्ताक अहमद, शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed