फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बुजुर्ग को बहलाकर ठगों ने उड़ाए 25 हजार (संशोधित)

बुजुर्ग को बहलाकर ठगों ने उड़ाए 25 हजार (संशोधित)

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग को बहलाकर ठगों ने उड़ाए 25 हजार (संशोधित)

विज्ञापन
चकिया। प्रधानमंत्री आवास का बैंक ऑफ बड़ौदा से बुधवार को पैसा निकालने गए एक व्यक्ति से ठगों ने सोने की गिन्नी देकर उससे 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित जब घर पहुंचा और परिवार वालों ने रुपये के बारे में पूछा तो उसने सोने की गिन्नी दिखाई। इस पर सभी को होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे लेकर सुनार के पास गए तो पता चला कि वह नकली सोना है। इसके बाद सभी के होश उड़ गए। पीड़ित ने चकिया कोतवाली में धोखाधड़ी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

वार्ड नं. 4 कबीर नगर निवासी अतरू बुधवार को प्रधानमंत्री आवास शहरी आवास योजना का पैसा बैंक से निकालने गया था। उसने बैंक से जैसे ही 25 हजार रुपये लेकर घर जाने के लिए बाहर निकला, उसे दो लोग मिल गए। पीड़ित के अनुसार दोनों ठग उसे बैंक के समीप काली मंदिर के पास ले गए। वहां ठगों ने उन्हें सोने की गिन्नी दिखाकर उसे खरीदने का झांसा दिया। अतरू ठगों की बात में आ गया और 25 हजार रुपये देकर गिन्नी ले लिया। इसके बाद ठग वहां से चंपत हो गए। अतरू घर पहुंचकर गिन्नी दिखाया तो परिवार के लोग अचंभित हो गए। उसे लेकर सुनार के पास गए। सुनार ने बताया कि वह नकली सोना है। उस पर सोने के रंग का पालिश किया गया है। यह सुनकर सभी लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर बाजार में इसकी खूब चर्चा रही। वहीं पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत चकिया कोतवाली में की है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed