फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, छह घायल

सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, छह घायल

Sat, 15 Jun 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, छह घायल
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए। पहली घटना बलुआ थाना अंतर्गत चहनियां-सैदपुर मार्ग पर गुरेरा गांव के समीप हुई। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन युवक जख्मी हो गए। इसी तरह चकिया कोतवाली अंतर्गत मगरौर पुल स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट भवन के पिलर में टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया। वहीं शहाबगंज में बाइक से गिरकर भाई बहन जख्मी हो गए।
विज्ञापन

चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्रभुपुर गांव निवासी मुहम्मद कलीम (35) पुत्र मुहम्मद इस्लाम के चचेरे भाई की शादी शुक्रवार को होनी थी। इसी सिलसिले में मुहम्मद कलीम बाइक से सैदपुर की तरफ गया था और दोपहर बाद वापस लौट रहा था। वह गुरेरा गांव के समीप पहुंचा ही था कि आगे चल रहे ट्रैकटर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे बुलेट बाइक से टकरा गया। बुलेट सवार सकलडीहा के मनियारपुर निवासी ओमप्रकाश तिवारी (40), पियुष तिवारी (28), कामेश्वर तिवारी (48) सैदपुर औड़िहार रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी ने हेलमेट नहीं पहनी थी। चोट से कलीम की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ नंबर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चहनिया पीएचसी पर तीनों घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। कलीम को एक पुत्र दियामत पांच वर्ष, दो पुत्री खुशी आठ और खुश्बू दो वर्ष का पिता था। कलीम की मौत के बाद मां मदीना और पत्नी आशिया बेगम का रो रोकर हाल बेेहाल हो गया।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुुसार कोतवाली के मगरौर पुल स्थित वन विभाग की चेक पोस्ट भवन के पिलर में टकराने से बाइक चालक शहाबगंज के ढुन्नू गांव निवासी विनायक विश्वकर्मा (30) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा चचेरा भाईशिव शंकर विश्वकर्मा जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनायक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबगंज संवाददाता के अनुसार कर्मनाशा नदी के पुल पर बाइक पलटने से भाई बहन जख्मी हो गए। सैयदराजा निवासी तौफिक अंसारी (18) अपनी बहन शबाना खातून (20) को बाइक पर बैठाकर मृत्युंजय पांडेय संस्कृत महाविद्यालय बरहुआ जा रहा था। जैसे ही वह कर्मनाशा नदी के पुल पर पहुंचा सामने से साइकिल आ गई। साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलट गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed