फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   परिवार से आजिज महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

परिवार से आजिज महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 07 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
परिवार से आजिज महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा थानाक्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत चक गांव निवासी शीला देवी दिव्यांग पति और पांच बच्चों का बोझ सिर पर उठा रही हैं। इसी में परिवार वालों की प्रताड़ना से परेशान वह गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई। वहां उसने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अपनी व्यथा सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगया कि उसके ससुर और देवर पुश्तैनी जमीन में उसके हिस्से की पूरी जमीन नहीं दे रहे हैं। इस दौरान गांव से आई इस महिला ने अपनी पूरी बात घूंघट की ओट से ही कह डाली।

सैयदराजा थानाक्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत चक गांव निवासी शीला देवी ने सीओ को बताया कि उसके पति वरुण माली दिव्यांग हैं। वह पांच बच्चों के साथ ही घर-परिवार जिम्मेदारी संभाल रही है। ससुर कैलाश व देवरों के उत्पीड़न से वह आजिज आ चुकी है। पुश्तैनी मकान और जमीन में हिस्सा के नाम पर केवल एक कमरा उसे मिला है। आरोप लगाया कि हिस्से की आवाज उठाने पर सास-ससुर व देवर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पति के दिव्यांग होने से बेसहारा महिला के लिए प्रशासन का ही सहारा है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने सीओ त्रिपुरारी पांडेय और एसओ सैयदराजा को मौका मुआयना कर समाधान के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद सीओ ने महिला को आश्वस्त किया कि उसके साथ न्याय होगा और सैयदराजा एसओ एसपी सिंह को मौके जाकर हकीकत पता कर इसकी रिपोर्ट भेजने और समस्या के समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed