फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोतवाली की सुरक्षा करेगी महिला कांस्टेबल

कोतवाली की सुरक्षा करेगी महिला कांस्टेबल

Tue, 28 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली की सुरक्षा करेगी महिला कांस्टेबल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली की सुरक्षा महिला कांस्टेबल करेगी। गेट पर सुबह से शाम तक सिर्फ हथियारबंद महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगेगी। महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाए जाने से महिला कांस्टेबलों को ड्यूटी का एहसास होगा वहीं महिला फरियादी महिलाओं से अपनी समस्या आसानी से सुना सकेंगी।

पुलिस के नाम से आज भी लोग भय खाते हैं। विशेष कर महिलाएं थाने में जाने से डरती है। लोग आसानी से थाने में पहुंच कर फरियाद सुना सके। इसके लिए मुगलसराय कोतवाली में नया प्रयोग शुरू किया गया है। इसके तहत सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गेट पर सिर्फ महिला कांस्टेबलों की तैनाती होगी। इससे महिलाएं भी बेझिझक कोतवाली में पहुंच कर फरियाद सुना सकेगी। वहीं संवेदनशील होने की वजह महिला कांस्टेबल समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसके बाद भी अंदर जाने देंगी। इससे पुलिस पर भी दबाव कम होगा। अभी भी गश्त आदि में महिला कांस्टेबल कम जाती हैं। ऐसे में गेट पर तैनाती से महिला सुरक्षा कर्मियों का अच्छा उपयोग होगा। वहीं कोतवाली की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर नया प्रयोग किया गया है। इसे अन्य थानों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed