फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कंटेनर में लदे बीस मवेशियों संग चार तस्कर गिरफ्तार

कंटेनर में लदे बीस मवेशियों संग चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर में लदे बीस मवेशियों संग चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
नियामताबाद। पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की ओर से चल रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने शनिवार की भोर में गोधना के समीप से एक कंटेनर में लदे बीस पशुओं संग चार को गिरफ्तार किया। पुलिस कंटेनर समेत पशुओं और तस्करों को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

अलीनगर के एसआई धनराज सिंह, वीबी सिंह पुलिसकर्मियों के साथ भोर में चकिया चौराहे पर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच चंदौली की ओर से तेज गति से जा रहे एक कंटेनर दिखा। पुलिस ने कंटेनर को रुकने का इशारा किया लेकिन कंटेनर चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने अपनी जीप से उसका पीछा किया। गोधना के समीप कंटेनर को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद वाहन की जांच हुई तो उस पर बीस गोवंश लदे मिले,कंटेनर पर चार लोग मिले। सभी को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में तस्करी के आरोप में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम क्रमश:मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के बिलारी निवासी तसलीम, कुंदरकी थाना क्षेत्र के कुंदरकी निवासी मंसूर अहमद, भीमनगर के असमौली थाना क्षेत्र के ओवरी निवासी नाजिम व मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी मोहम्मद रिजवान बताया। तलाशी में चारों के पास से तीन चापड़ बरामाद हुए। पुलिस ने चारों के खिलाफ पशु तस्करी और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed