फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कर चोरी में लाखों का कारपेट बरामद

कर चोरी में लाखों का कारपेट बरामद

Sun, 23 Dec 2018 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कर चोरी में लाखों का कारपेट बरामद

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) ओपी तिवारी के नेतृत्व में टीम ने रविवार को दोपहर बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित पार्सल कार्यालय पहुंची। यहां पार्सल में बुक होने के लिए आए लाखों रुपये मूल्य के कारपेट बरामद किया। कर चोरी का मामला होने पर कारपेट बरामद कर अपने साथ वाराणसी ले गई।

रेलवे की आंखों में धूल झोंक कर बिना टैक्स अदा किए व्यापारी माल यहां से वहां भेज रहे हैं। इससे रेलवे को फायदा तो हो रहा है लेकिन सरकार को टैक्स का नुकसान हो रहा है। रविवार को जीएसटी विभाग को सूचना मिली कि बिना टैक्स अदा किए कारपेट को रेलवे के माध्यम से दूसरे शहर में भेजने की तैयारी है। इस सूचना पर दोपहर बाद तीन बजे ज्वाइंट डायरेक्टर ओपी तिवारी सर्कुलेटिंग एरिया में पार्सल आफिस पर पहुंचे। यहां पार्सल में बुक होने के लिए आए कारपेट के कागजात आदि की जांच की। जांच में कर चोरी का मामला सामने आया। इस पर दो पिकअप मंगाकर कारपेट उस पर लादा और उसे टीम अपने साथ ले गई। इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर ओपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कर चोरी का मिला है। सूचना मिली कि लोकल परचेजिंग बिल पर माल बाहर भेजा जा रहा है। जांच में माल का प्रॉपर बिल नहीं मिला। टीम ने पार्सल ऑफिस के भी तमाम कागजातों की जांच पड़ताल की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed