फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   युवक के हमलावर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

युवक के हमलावर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
युवक के हमलावर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र में सोनबरसा में बीते मंगलवार को युवक पर हुई फायरिंग के मामलें में नामजद आरोपियों को पकड़ पाने में पुलिस अभी तक नाकाम है। आरोपियों के अब तक फरार रहने और पुलिस की पकड़ से दूर होने पर पीड़ित के परिवार वाले काफी दहशत में है। चर्चा है कि पुलिस ने जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश नहीं किया तो कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाएं।

बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकलां गांव निवासी बसावन सिंह (35) पर 15 मई को सोनबरसा गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। इसके बाद बसावन की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के दो दिन बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित व उसका परिवार दहशत में है। हालांकि घटना को क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गए है। क्षेत्रीय लोग इसे चुनावी रंजिश का परिणाम मान रहे है। ग्रामीणों का कहना रहा पुलिस ने यदि इस घटनाक्रम से जल्द पर्दा नहीं उठाया तो इसके परिणाम स्वरूप कोई बड़ी घटना न हो जाएं। उधर दूसरी तरफ नामजद आरोपियों के पिता व टांडाकला के पूर्व प्रधान रामकिशुन सिंह ने बताया कि उनके परिवार को गंवई राजनीत के चक्कर में फंसाए जाने की साजिश है। कहा कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच हो तो सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed