फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लापता किशोर को खोजने में पुलिस असफल

लापता किशोर को खोजने में पुलिस असफल

Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोर को खोजने में पुलिस असफल

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली के तेनुवट गांव निवासी श्रीराम का पुत्र सेचू (13) 25 मार्च से लापता है। परिवार के लोगों ने किशोर के लापता होने की सूचना कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस तीन सप्ताह बाद भी किशोर का पता लगाने में नाकाम है। परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर परेशान हैं।

तेनुवट गांव निवासी सिरी राम का पुत्र सेचू (13) कक्षा आठ में पढ़ता था। 25 मार्च को वह सुबह विद्यालय के लिए निकला लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा। सेचू के घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। काफी खोजबीन करने पर किशोर का पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। घटना के 25 दिन बाद भी लापता किशोर को खोजने में पुलिस असफल है। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही किशोर को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed