{"_id":"5a96f9054f1c1b641f8b83e4","slug":"151519843589-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में लाठी के प्रहार से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में लाठी के प्रहार से वृद्ध की मौत
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली अंतर्गत उकनीवीरम राय गांव में बुधवार की शाम नशे में धुत पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के दौरान लाठी के प्रहार से एक पक्ष के वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने हत्या के आरोपित एक युवक को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा फरार हो गया।
उकनीवीरम राय गांव निवासी सच्चाई नट का रिश्तेदार पल्टू उसके घर आया था। बुधवार की शाम सच्चाई, पल्टू और उसका पड़ोसी जितेन्द्र नट बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। जितेन्द्र और सच्चाई दोनों ने अपने अपने घरों से लाठी निकाल ली और एक दूसरे पर वार शुरू कर दिया। बच्चों के बीच विवाद होता देख जितेन्द्र का पिता मन्नू (70) बीच बचाव करने पहुंचा। इसी बीच चली लाठी उसके सिर पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत होते ही मौके पर खलबली मच गई। पूरे गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देख सच्चाई और पल्टू भागने लगे लेकिन पुलिस ने सच्चाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस मन्नू के शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।