{"_id":"5b4b9ff64f1c1b3b748b4f9d","slug":"141531682806-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता का शव अस्पताल के सामने रख किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता का शव अस्पताल के सामने रख किया हंगामा
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसव के सात दिन बाद रविवार को प्रसूता की मौत पर मायके पक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। महिला का शव अस्पताल के बाहर रखकर बैठे मायके वालों ने चिकित्सकों पर लापरवाही व ससुराल पक्ष पर इलाज में खर्च होने वाले रुपये नहीं देने का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। नई कोट निवासी दीपमाला (22) की शादी एक वर्ष पूर्व सहजौर निवासी कृष्णा से हुई थी। दीपमाला के भाई मंजीत ने बताया कि नौ जुलाई को उसकी बहन को नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के बाद पुत्र की प्राप्ति हुई। कुछ दिनों तक उसकी हालत ठीक रही, लेकिन पति की ओर से इलाज में खर्च होने वाले रुपये को लेकर कोताही बरती जा रही थी। आरोप लगाया कि रविवार की सुबह चिकित्सक की ओर से उसे बताया कि उसकी बहन के शरीर में खून की कमी हो गई। इसलिए उसे उपचार के लिए बीएचयू ले जाएं। इसके बाद मायके वाले जैसे ही उसे अस्पताल से लेकर कुछ दूर गए कि दीपमाला ने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिवार के लोग शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि जब प्रसूता के शरीर में खून की कमी रही, तो चिकित्सकों ने इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी। वहीं ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उसकी बहन का पति लगातार उससे झगड़ा करता था। साथ ही इलाज पर खर्च होने वाले रुपये भी नहीं देता था। मौके पर पहुंचे चंदासी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय शव को लेकर कोतवाली चले आए। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाल शिवानंद मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन