फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तबदमाशों ने स्कूटी सवार दंपति से चाकू की नोंक पर की छिनैती

तबदमाशों ने स्कूटी सवार दंपति से चाकू की नोंक पर की छिनैती

Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
तबदमाशों ने स्कूटी सवार दंपति से चाकू की नोंक पर की छिनैती

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरुद्दीनपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर स्कूटी सवार दंपती से 12 हजार रुपये समेत सोने की चेन छीन लिया। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को युवक ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि पुलिस किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया है।

अलीनगर थाना क्षेत्र के त्रिपाठ गांव निवासी सीआरपीएफ जवान अजीत चौहान अपनी पत्नी सुनैना के साथ मंगलवार की देर रात स्कूटी से मुगलसराय से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह कैली से खैरूद्दीन पुर गांव की ओर सड़क पर मुड़ा तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उसकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बदमाशों ने जवान गले पर चाकू लगा दिया और उसकी पत्नी को भी चाकू लगाकर के बल पर बाइक से नीचे उतार लिया। इसके बाद पत्नी के गले से मंगलसूत्र की चेन नोंच ली वहीं जवान के पास रखा पर्स भी छीन लिया। बताया कि इस बीच एक ग्रामीण साइकिल से वहां से गुजरने लगा तभी सीआरपीएफ जवान को थोड़ी हिम्मत मिली और वह उनसे भिड़ गया। इस दौरान हुई मारपीट में जवान ने तीन में से एक बदमाश को पकड़ लिया और इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed