{"_id":"59d68cb44f1c1bcb538b6012","slug":"141507232948-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। अधिवक्ता को हत्या की धमकी देने के मामले को लेकर गुरुवार को स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाहियों की गिरफ्तारी होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि कांस्टेबल गौतम और अन्य दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अधिवक्ता जिलाजीत को एफआइआर की प्रति भी उपलब्ध करा दिया गया है।
दो अक्तूबर की रात को सिपाही गौतम बाइक से अधिवक्ता के जिलाजीत सिंह के घर पहुंचकर उसकी हत्या करने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता के परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो सिपाही मौके से भाग लिया और आगे जाकर बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़ लिया और मोबाइल से इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया। एसपी के निर्देश में मौके पर पहुंचे अमदहा चौकी इंचार्ज तीर्थराज ने सिपाही को पुलिस अभिरक्षा में थाने ले आए। घटना की जानकारी होने पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और थाने पर पहुंचकर सिपाही गौतम के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल द्वारा मामला टरकाने पर बुधवार को चकिया और नौगढ़ के अधिवक्ताओं ने चंदौली मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। एसपी ने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही गौतम और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी करने से बच रही है।