{"_id":"5baa81c8867a557eab5ad2b5","slug":"131537901000-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न में प्रधान समर्थकों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित उत्पीड़न में प्रधान समर्थकों पर मुकदमा
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव के प्रधान समर्थकों द्वारा हैंडपंप बनवाने की शिकायत पर दलित सुरजीत को सोमवार को मारने पीटने का आरोप लगा है। इस मामले में सीओ नक्सल नीरज सिंह के निर्देश पर मंगलवार को थाने में प्रधान समर्थकों पर मारपीट किए जाने व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
बताया जाता है गांव में सुरजीत के दरवाजे पर लगा हैंडपंप एक माह से खराब था। इसे बनवाने के लिए उसने ग्राम प्रधान मुन्नी और उनके पति कांता को कई बार कहा पर दोनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसपर उसने मामले को तहसील दिवस में अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही।आरोप है कि यह प्रधान के समर्थकों ने उसे बाइक से उतारकर उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना पीड़ित ने थाने पर दी। साथ ही सीओ नक्सल को भी आपबीती सुनाई। सीओ ने थानाध्यक्ष को पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी किया। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन